Posts

hua ek haseen hadsa 🫀✨☄️

Image
तुमसे प्रेम किया है, यक़ीनन तुम मेरी पहली मोहब्बत नही हो, ये हादसा एक बार पहले भी हुआ है मेरे साथ..उस हादसे में सब कुछ बिखर गया था मेरा, उजड़ी हुई सांसों के साथ जीना मुश्किल हो गया था.. बिखरे सपनों को समेटने में कई साल लग गए थे..अंधेरे से प्रेम और ज्यादा रौशनी डराने लगी थी..रोज़ एक नया सवेरा जहाँ उम्मीदों की किरण बनकर सामने आता है, मैं हर रात को आख़िरी समझकर अपनी आँखों को कसकर बंद कर लिया करता था.. कभी-कभी तो छत की बक-बक सुनते और खिड़कियों से बातें करते हुए ही रात सुबह में बदल जाती.. ख़ैर ये एक दौर था, जो बीत गया..फिर तुमसे मुलाक़ात हुई..कब दिन में हो जाने वाली हमारी 4-6 बातें, 1-2 घंटो में बदल गयी इसका पता ही नहीं चला..मेरा तुम्हारी तऱफ बढ़ता हुआ हर एक कदम ऐसे लग रहा था जैसे मैं किसी ढलान वाले रास्ते पर चल रहा हूँ..बस मैं बढ़ता गया..और एक दिन हम ठीक एक दूसरे के एकदम आमने सामने आ गए..अब समय आ गया था हमारे साथ चलने का..मैंने बताया था कि तुम मेरी पहली मोहब्बत नहीं हो.. पर तुमसे हुई इस दूसरी मोहब्बत का हर एक एहसास मेरे लिए एकदम नया है, ऐसा पहले कभी महसूस नही हुआ..सब कुछ कितना आसान लगता है तुम्हारे...

मोक्ष 🫀✨

Image
मोक्ष मशरूफ रहा एक रोज़ कहने को कुछ ना रहने को ना सुनने को ना सुनाने को बस थी एक झलक दिखाने को मेरा चेहरा वो उदासी से भरा झुरियो की चादर ओढ़े हुए जिसमे मे खुद को भी ना देख पाता जिसमें फक्त बस वक्त का गुजरना और बर्बाद होना दिखाई पड़ता था जैसे एक अरसे से ज़िंदगी किसी कैद में गुजारी हो आज़ाद रहते हुए भी जैसे किसी अपने के पास रहा हो हमेशा उससे जुदा रहते हुए भी किसी मंदिर/मस्जिद में रहा हो बिना हाथ जोड़े हुए जब जवानी निकली तो आजादी मिली ऐसी आजादी जिसमे ना चलना मुनासिब ना ठहराना ना कुछ कहना मुनासिब ना कह पाना दुत्कारी हुई ज़िंदगी ज्यादा अच्छी रहे उससे जिसको मरते ना मरते हुए ऐसी ज़िंदगी मिले बचपन से जवानी, जवानी से रवानी के इस सफर में बस सफर ही मेरा रहा ना अपना कोई दिखा ना गैर ने हाथ बढ़ाया एक उम्र गुजारी इस सफर में मंजिल मिलते मिलते मंजिल की ख्वाहिश ही अधूरी रह गई अब तो ये सफर ही सुहाना लगने लगता था ना किसी की फिक्र ना किसी का जिक्र चला पड़ा तो बड़ी दूर चला नहीं तो बैठा, उठा और फिर चला यही रीत रही जिंदगी की बस चलते जाना था मुसाफिर बनना आसान नहीं कही दूर निकलना पड़ा था कही बड़ी दूर से अपने के...

dard ki ek nai dastan ☄️

Image
सुनो तुम....हा तुम ही से कह रहा हूँ..  तुम्हारे द्वारा दुत्कारे जाने के बाद से ही सालों से खुद की खबर न रखने वाला ये लड़का अब तुम्हारे बिना एक पल नही गुजार पाना बहुत बेबस लाचार ..बे जान हो गया हु बेइंतेहा.! ख्वाहिश पनपति है की सीधा चला आऊं तुम्हारे पास वहां जहां तुम  मुझे पूरे हक से रोको और मैं सारी दुनियादारी भूल कर रुक जाऊं.. तुम्हारी कोई बात हमसे कभी काटी नही गई.. बात काटना तो दूर मैंने पलट कर कोई सवाल तक नही किया.. क्योंकि प्रेम थोड़ी कम था तुमसे पर तुम्हारी इज्जत ज्यादा करता था शायद ऐसी ही कई और वजहें हो जिन्हें तुमसे कभी कह नही पाया और बता नही पाया कि तुम कितनी जरूरी और बेशकीमती हो मेरे लिए बस एक बात कहना चाहता था.. हर दिन हर पल तुम्हारी यादें मुझे अपने आग़ोश में तीव्र गति से कस ती ही चली जा रही है और अब ये कसाव कभी - कभी मुझे सांस लेने में तकलीफ देने लगता है इस बन्धन को खोल कर मुझे अपनी बाहों में समेट लो.. एक बार टूट कर तुम पर बिखरना है आखरी तो नही पर लगभग आखरी इच्छा है ये.. 🖤 #दर्द #तन्हाई #पूजा 

wakt ka maara 🦪

Image
दु:ख ये भी है कि अब दु:ख नहीं रहा. रहा भी तो ठीक वैसा सजल नहीं रहा. घाव सूख गया, दाग़ छोड़ गया. रहा तो अब भी वहीं पर अब दुखता नहीं. दु:ख है इसी का.  ऐसा नहीं है कि याद करता हूँ दु:ख की दिनचर्या. या चाहता हूँ कि लौट आएं वो दुखियारे दिन. वे बीत गए, भला हुआ. मुझे रिक्त कर गए. यों बदला कुछ नहीं. जिन कारणों से दु:ख था वो तमाम अपनी जगह जस के तस रहे. बस धीरे धीरे जैसे रात का आकाश हलके रंग का हो जाता है, कोई पाखी बोल पड़ता है, भावभीनी भोर खिल जाती है, वैसे ही चित्र बदल गया. तारे छुप गए. तारे टूटे नहीं. ऐसे ही दु:ख भी अब आँख से.. आँख से ओझल लेकिन है अब भी वहीं तमाम चीज़ें एक उम्र जीकर मर जाती हैं दु:ख भी एक मुद्दत के बाद रहता नहीं दु:ख का यों एक जीवन जीकर अपनी मौत मर जाना बुरा है दु:ख को ऐसे मरना चाहिए कि कोई आए तो आप हठात शिक़वा करो कि अब आई हो, पता है मैंने कितना रास्ता देखा, कैसे नाम पुकारा कितना रोया और ये कहके रो ही पड़ो सच में उससे लिपटकर. दु:ख को ऐसे मरना चाहिए. दु:ख को ऐसे नहीं मरना चाहिए कि आँख खुले और आप देखो, कहीं कोई नहीं आया है, कहीं कुछ नहीं बदला है, और तब आप बांधने लगो मन की ...

✨ humare ✨

Image
हमारे दुःख भी लगभग एक से हैं सो हम इक-साथ ही रोया करेंगे !! तुम्हें आएगी जब भी नींद तो हम , तुम्हारे सर तले सीना करेंगे ।। ज़माने की हर-इक ओछी नज़र से तुम्हारी हम सदा रक्षा करेंगे ।। कभी नाराज़ जब होवोगी जानां , तुम्हारे पाँव हम चूमा करेंगे ।। 🖤🖤

teri baatee 💫

Image
तुम्हारी ब्लाॅकलिस्ट  तुम कहती थी हमेशा न कि तुम्हे डर लगता है एहसासों के दफ्न हो जाने से। हम मुस्कुराकर तुम्हें जबाब देते थे, तुम मेरी हो हमेसा के लिए हमे कोई जुदा नही कर सकता, याद है? तुम्हारी ब्लाॅकलिस्ट में एक नाम, एक नम्बर, एक चेहरा दफ्न है... कुछ दिनों से। अपने एहसासों की घुटन समेटे एक झरोखा ढूंढ़ रहा है बाहर निकलने का हमारा नाम उस ब्लू रोशनी वाले व्हाट्सएप पर तुमने ब्लाॅक कर रखा है। शून्य से नौ तक की गिनती वाले काॅल पर और ब्लू टिक वाले उस एप्लीकेशन पर भी तुमने ब्लाॅक रखा है, हमारा नम्बर, हमारा चेहरा तुम्हारी ब्लाॅकलिस्ट में बंद है वह तमाम सर्द रातें जब चाँद को निहारते हुये हमारी आँखो से कुछ आंसू टपक आते हैं। कहीं से झांकने की कोशिश करके हार जाती होंगी तुम्हारे नाम की हिचकियाँ। हम उदास हैं, यह ख़याल भीतर सालता है कि तुम तक क्या वो ख़त कभी पहुंचेंगे जो तुम्हारे नाम पर उस ब्लू टिक वाले एप पर हमने लिख भेजे हैं!  तुम्हे कभी दिल तो करता होगा न! हमारे नाम को अपने भूले हुये ब्लाॅकलिस्ट से निकालकर पढ़ लेने का? या नहीं! तुम जानती हो न कि तुम्हारी लाॅकलिस्ट एक अनदेखी दीवार है हमार...

wo khati thi 🥲💫

Image
वह कहती थी इतना क्यों परेशान रहते हो भविष्य के बारे में सोच कर मैं हूं ना तुम्हारे साथ, मैं दूंगी न तुम्हारा साथ, सुबह उठते ही जब उसकी आवाज सुनता था तो पूरे दिन की तबीयत ठीक हो जाती थी, कहती थी हमारा प्यार सच्चा है हम कभी अलग नहीं होंगे सच बताऊँ तो ऐसा लगता था वह दूसरी दुनिया की है..वो हमेशा ये एहसास दिलाती थी कि उसका और मेरा साथ सातों जन्मों तक का है, परंतु दुर्भाग्यवश आज वो मेरी नहीं है।।

happy new year 🎉

Image

New wallpapers #2021

Image
 Full hd wallpapers #ui

🧞⚡ today thought

Image
'हम सब किसी मकसद से पैदा हुए हैं' यह बात हमें हमेशा परेशान करती है.. मैं कभी खुद के बारे में नहीं सोचा.. मैं हमेशा से दूसरों की मदद करता रहा, इसके बावजूद भी हमें अनगिनत धोखे मिले.. आप सोच भी नहीं सकते कितना उबाऊ होता है वह जिंदगी जिस जिंदगी में लक्ष्य का अता पता ही ना हो...!!