Posts

sab kuch bhula diya ✨

Image
Maine woh rasta chuna jo tere dar pe rukta tha Maine woh sar jhukaya jo kisi ke aage na jhukta tha Sab kuchh bhula diya, par tune mera wajood hi mita diya Ek zinda insaan ko tune chalte-phirte laash bana diya. Dukh ye nahi ki tumne sath choda hai Afsos ye hai ki tumne bharosa toda hai Pida is baat ki hai ki main ab bhi tujhe chahta hoon Aur yehi sabse bada gunaah hai jo main har roz dohrata hoon. Log puchte hain meri aankhon mein ye sujan kaisi hai? Main kaise bataun ki meri rooh ki chubhan kaisi hai? Maine tujhe apna khuda maan kar sajde kiye Tune mujhe hi qurban karke apne raaste chun liye Ab na koi rona aata hai, na koi muskurahat bachti hai Bas seene mein ek khaali pan hai, jismein meri maut basti hai. Kaash main tujhse kabhi mila hi na hota Toh aaj khud se yun khafa hi na hota Sab kuchh bhula diya... apni izzat, apna sukoon Par badle mein kya mila? Sirf ye khamosh junoon. Tum toh nikal gaye naye safar pe kisi aur ke sath Hum wahi khade hain jahan tumne chhoda tha mera ...

खत उसके नाम

Image
मेरी प्यारी ......., उम्मीद है तुम ठीक होगी। आज अकेले बैठा था तो अचानक मुझे वो दिन याद आ गया जब हम मंदिर में मिले थे। याद है तुम्हें? जब तुमने मेरे माथे पर टीका लगाया था। सच कहूँ रेशमी, उस पल जब तुम्हारा हाथ मेरे माथे पर लगा था, मुझे ऐसा महसूस हुआ था जैसे मैंने दुनिया की सारी खुशी पा ली हो। वो सिर्फ एक टीका नहीं था, मेरे लिए वो तुम्हारा अपनापन और प्यार था, जिसे मैं आज तक महसूस करता हूँ। मैं जानता हूँ कि अभी हालात ऐसे हैं कि हम चाह कर भी मिल नहीं पा रहे हैं। कई बार मैं भी बेचैन हो जाता हूँ, तुमसे मिलने के लिए तड़पता हूँ। लेकिन फिर मंदिर वाला वो पल और तुम्हारा वो प्यार भरा चेहरा याद करके खुद को समझा लेता हूँ। मुझे बस तुम्हें यह याद दिलाना है कि चाहे हम अभी न मिल पाएं, लेकिन मेरा दिल हमेशा तुम्हारे पास ही रहता है। इन मजबूरियों की वजह से तुम कभी ये मत सोचना कि मेरा प्यार कम हो गया है। मैं इंतज़ार करूँगा, उस दिन का जब हम फिर वैसे ही मिलेंगे। अपना खयाल रखना, क्योंकि तुम मेरे लिए बहुत कीमती हो। सिर्फ तुम्हारा, केशव

12am 😶‍🌫️

Image
 केशव ये जो किसी से बात करने की भावनात्मक लत होती है, यह शराब की घातक आदत के बराबर होती है। यह ऐसी लत है कि अगर आप इसे अचानक छोड़ दें, तो ‘बेचैनी, और दिमाग उस खालीपन को भरने के लिए आपको बेचैन कर देता है। आपकी पीड़ा और इंतज़ार मानो एक सुई की नोक पर आ टिकते हैं, जिसकी चुभन ऐसे महसूस होती है जैसे दिल की गहराई में सुई चुभोई जा रही हो। जितना दर्द और इंतज़ार बढ़ता है, उतनी ही दर्द की सीमा भी बढ़ती जाती है। जो कुछ हो रहा है, वह समझ से परे है और जो हो रहा है, उसके बारे में शुरुआत में ही सोचना चाहिए था। जब आपने खुद को मानसिक रूप से किसी से जोड़ लिया हो, और फिर वही इंसान मुंह मोड़ ले, तो यह पीड़ा अथाह हो जाती है जिसे सिर्फ उसी के द्वारा भरा जा सकता है।

3am

Image
  जिंदगी, जिंदगी न रही। लगभग 10 दिनों से पता नहीं मेरे नींद को कौन खाए जा रहा है। हर दिन सुबह लगभग 3:13 में मेरी नींद खुल जा रही है। आज भी मेरी आंखें पूरे 3:13 में ही खुली। कमरा पूरी तरह से अंधेरे में घुला था। पंखा बंद था। पंखा क्यों बंद था मुझे मालूम नहीं। पंखे की जरूरत महसूस हो रही थी, परंतु शरीर उठ के पंखे को चालू करने के लिए राजी नहीं हो रहा था। मुझे ये कहने में झिझक नहीं होगी, कि मैं एक आलसी किस्म का इंसान हूं। पूरे जिस्म के ऊपर पसीने की बूंदे रेंग रही थी। कमरे की खिड़की खुली थी। पूरा शहर इस वक्त सो रहा था। मैं सोचने लगा कि कोई बीमार ही होगा जो इस वक्त जगा होगा। पूरा शहर इस वक्त एक विचित्र सन्नाटे में तैर रहा था। इस वक्त का सन्नाटा मेरे अंदर के रूह को सांत्वना दे रहा था। मैं उस वक्त तक बिस्तर पे ही लेटा था। गर्मी से लतपथ होने के बावजूद मेरे में इतनी शक्ति नहीं थी कि मैं उठ के पंखे का बटन दवा दूं। मैने महसूस किया कि मेरे जिस्म को कोई जंजीरों से बांध रखा है। और मेरी आलस्पन देखिए मैं उन्हें छुड़ाने की कोशिश भी नहीं कर रहा हूं। मेरी बीमारी क्या है मुझे मालूम नहीं। मैने कुछ समय बा...

संघर्ष ⚕️

Image
 संघर्ष में जीवन है या जीवन में संघर्ष समझ ही नहीं आता। अपने कमरे में बैठा हूं। बिजली नहीं है। कमरे में मकड़ियां दौड़ रही है और दो छिपकलियां आपस में लड़ रही है। कमरे के दोनों खिड़कियां खुली हुई है। खिड़की से गर्म हवा कमरे में प्रवेश कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे बाहर किसी ने आग लगा दी है। गर्मी दस्तक दे दी है। मन में कई उलझने लिए अपने बिस्तर पर लेटा हूं। माता-पिता की बहुत याद आती है। जिंदगी में कुछ बड़ा कर दिखाने की लालसा में अपनी उम्र का गला घोंटे जा रहा हूं। बिना माता-पिता के जिंदगी गुजारना जहन्नुम में जिंदगी गुजारने के बराबर होता है। आप उस वक्त अपनी जिंदगी का असली चेहरा देखते हैं, जब बिस्तर पर बीमार लेटे आप मर रहे होते हैं, और आपको पानी देने वाला भी आपके पास कोई नहीं होता। मेरी जिंदगी बड़ा निर्दय है। हर वक्त हमसे रूठी रहती है। मैं अपने किस्मत पर घमंड करता हूं क्योंकि मैं आज तक अपने जिंदगी में जो कुछ भी चाहा है मुझे वो हासिल नहीं हुआ। मैं जानता हूं मुझे कोई नहीं पूछता। मैं जानता हूं कि मुझसे कोई बात नहीं करना चाहता। मैं जानता हूं कि मेरी कोई इज्जत नहीं करता। मैंने जिंदगी को...

गांव 🛞

Image
। यात्राएं मेडिटेशन का काम करती है। आप जब भी यात्रा करते हैं तो आप महसूस करते हैं कि आपके साथ कुछ तो अजीब हो रहा है। कई दिनों से मुझे भी यात्रा करने की चूल मची थी। कई जगह यात्रा करने के बाद, मैंने नानी घर जाने का फैसला किया। मेरे नानी का गांव मेरे घर से 60 किलोमीटर की दूरी पर है। मैं अभी अपने  नानी के घर पर हूं। मैंने ज्यादा कुछ नहीं दो जोड़े कपड़े और अपना मोबाइल और चार्जर बैग में रखा और बस पकड़ा और मैं यहां आ गया। बहुत दिनों से मुझे किसी गांव में रहने की हार्दिक इच्छा हो रही थी, मुझे नहीं मालूम था कि मैं अपने नानी घर के गांव में आ जाऊंगा। शहर के लोगों के लिए गांव जन्नत के समान होता है क्योंकि गांव में स्वच्छ हवा मिलती है, पेड़ ही पेड़ होते हैं, हरे भरे खेत मिलते हैं। शहर के लोग जब भी गांव आते हैं तो उनकी इच्छा होती है कि वह भी गांव में बस जाएं परंतु शहर के लोगों को भौतिक सुख इस तरह से जकड़े हुए रहता है, कि शहरी लोग चाह कर भी शहर के अलावा कहीं और नहीं बस सकते हैं।  जब मैं  नानी के पास गया तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि मैं आया हूं। मुझे आज भी याद है जब मैं छोटा था तो ग...

ऊफ़ वो लड़की 💌

Image
एक ख़ूबसूरत सी सावली सी लड़की, बहुत खुल के मिलती है वो बेबाक सी लड़की। उसकी शोहबत में मुझे कुछ होश नही रहता, कुछ अना नही रहता कुछ नौमीद नही रहता। देखकर गाफिल अदा मेरी करती है इताब वो मासूम सी लड़की। वो किसी और से मोहब्बत करती है शायद, मेरे दिल को भी उसका इंतज़ार रहता है शायद। मेरी आँखें पढ़ लेती तो कुछ और बात होती, मेरे अल्फ़ाज़ समझ लेती तो कुछ और बात होती। राह में उसकी खड़ा हूँ मैं इख़्तिलात लिए हुए और जहां में मोहब्बत ढूंढती है वो नादान सी लड़की। मिले जो कभी उस जहां में तो उससे इज़हार करूँगा उस दिन मोहब्बत का राज़-ए-बयां करूँगा। जानकर मिरा हाल-ए-दिल कुछ हैरान तो होगी, कुछ मुस्कुराएगी, कुछ नाराज़ तो होगी। सारी हदों को तोड़ वो पास आएगी और मेरी हो जायेगी वो मासूम सी लड़की।

Ek din ❤️‍🔥

Image
एक दिन तुम मुझे भी भुला दोगे जैसे लोग बीते हुए कल को भूल जाते हैं आवश्यकता पूरी हो जाने पर उपकार भूल जाते हैं जवान होते ही माँ बाप का त्याग भूल जाते हैं भाई बहनों का दुलार भूल जाते हैं गुरु की शिक्षा बड़ों से लिया अनुभव छोटों से मिला आदर - सत्कार भूल जाते हैं पालनहार का संघर्ष उनकी आशाएं भूल जाते हैं भूल जाते हैं अपनी बढ़वार दुर्बल शरीर में रक्त का संचार गिरते सँभलते घुटनों से अपने पैरों पर खड़े होने तक मिली हुई सहायता, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन वैसे ही एक दिन तुम मुझे भी भुला दोगे

pasand ❄️

Image
जब कोई व्यक्ति आपको पहली बार पसंद आता है, तो वह आकर्षण हो सकता है, लेकिन जब वही व्यक्ति आपको सारी उम्र पसंद रहता है, तो वह प्रेम है। प्रेम एक ऐसा रिश्ता है जो समय के साथ बढ़ता है, जो उम्र के साथ परिपक्व होता है, और जो जीवन के हर मोड़ पर साथ रहता है। जब आप किसी को सारी उम्र पसंद करते हैं, तो वह आपके जीवन का एक अभिन्न अंग बन जाता है, आपके दिल का एक हिस्सा बन जाता है, और आपके जीवन का एक अर्थ बन जाता है। प्रेम में कोई शर्त नहीं होती, कोई उम्मीद नहीं होती, बस एक दूसरे के लिए प्यार और समर्थन प्रेम एक ऐसा रिश्ता है जो जीवन को अर्थपूर्ण बनाता है, जो दिलों को जोड़ता है ! ❤

स्त्री 💃

Image
सभी स्त्रीयों को समर्पित... 💗💗 जो केवल आपके भरोसे पर अपने अपनो को,अपने बचपन के आंगन तक को छोड़ आती हैं, वो लड़कियां जो अपनी चीजे अपने भाई बहनों से भी शेयर नही करती, वो आपके घर आकर कितना कुछ एडजेस्ट करती हैं। आसान नही होता है अपना घर छोड़कर दूसरे घर के अपनाना, अनजान लोगों के बीच सरल होकर रहना,खुद को संभालकर रखना, उन सबको अपनेपन का एहसास करवाना,किसी को महसूस तक न होने देना कि उसे असहज महसूस होता है, क्योंकि यहां सबकुछ अलग है, नया है। तो अपनी पत्नी के लिए आपका भी कुछ फर्ज़ तो बनता है, क्योंकि उस घर में वो अगर वो किसी पर सबसे ज्यादा विश्वास करती हैं तो वो हैं आप। उन्हे इतना स्नेह दें की उन्हें कभी आपके घर में कोई कमी न खले,उनसे बातें शेयर करें ,उनसे पूछें की उन्हें कुछ कहना तो नही,उन्हे समझने की कोशिश करें। वो कुछ नया करें तो उन्हे अप्रिशिएट करें उनका मनोबल बढ़ाएं, कभी बिना किसी वजह के उन्हे कुछ तोहफे दें भले ही एक फूल दे दें। प्रेम में लेन देन मायने नही रखता, ये तो सिर्फ इसलिए है कि छोटी छोटी खुशी उसके चेहरे की रौनक बढ़ा सके। उनके कुछ कहने से पहले आपको उनकी हिचक महसूस होनी च...