Posts

दर्द मेरे दिल में

Image
 देखा जाए तो हम एक साथ दो दुनिया मे जीते है एक जिसमे हम रहते है दूसरी जो हम में रहती है आसान शब्दो मे दुनिया एक है लेकिन सबकी अलग अलग जिस में हम रहते है वो सबकी एक है जो हम में रहती है वो सबकी अलग। नमस्ते लन्दन फ़िल्म में एक गाना है- कहने को साथ अपने एक दुनिया चलती है... उस का भावार्थ भी कुछ ऐसा ही है। दुनिया मे हर इंसान किसी न किसी खास काम के लिए पैदा होता है कुछ जो कम उम्र में पता लगा लेते है वो तेंदुलकर, धोनी, लता, कलाम जैसी हस्तियां बन जाती है कुछ तमाम उम्र भटकती है। जब धोनी खड़गपुर स्टेशन में टीसी था तो उसे अपने अंदर एक दुनिया दिखाई देती थी जिसमे एक स्टेडियम के दर्शकों में माही माही की आवाज की गूंज तालियों में लिपटी मिलती थी, उसमे ट्रेन की धक धक को अनसुना कर धड़कन की आवाज को सुना। जो अपनी दुनिया मे रहता है वो किसी से नही हारता बशर्ते उसे जीने का हुनर के साथ खुद पर भरोसा हो।

Aawargi

Image
 Bas yahi ha sath mere Baki to hosla dete ha 😇

aahsaso ka dard. ✨

Image
बीते कुछ समय से मैंने कुछ भी नहीं लिखा है। मेरी स्मृतियों में बसने वाले सभी बिम्ब धुँधले पड़ चुके हैं। मानो भीतर किसी की याद ही न बची हो। लिखते-लिखते अक्सर ऐसा लगने लगता है मानो इतना लिख लिया हो कि अब लिखने को कुछ बचा ही न हो। लिखने वालों का दिल पत्थर हो चुका होता है। लिखते-लिखते, वे एक ही उदासी को हज़ारों बार जीते चले जाते हैं। उनके जीवन की त्रासदियाँ, वे रोज़ लिखते हैं। साथ, साथ उन त्रासदियों को जीते भी हैं। ऐसे में दिल पत्थर करना पड़ता होगा, ये मान लेना चाहिए। मेरे हाथों में आजकल बहुत दर्द भी रहता है। पड़े-पड़े शायद बेकार होते जा रहे हैं। नसों में शब्द जमते जा रहे हैं, मानो। ये शब्द कलम या कीबोर्ड के रास्ते बाहर आने को उतावले हैं लेकिन एक अजीब से सैडिस्टिक माइंडसेट के साथ जी रही हूँ मैं। शायद, खुद को ख़त्म करने की हिम्मत नहीं है मुझमें, इसीलिए अपने अंदर के उस इंसान को खत्म कर रही हूँ जो मेरे दर्द, मेरी उदासी को लिख सकता है। दुनिया ज़्यादा देख नहीं पाती है। दुनिया का दस्तूर है, जो दिखता है वही समझ में आता है। न मैं अपना दर्द लिखूँगी, न उसे कोई पढ़ेगा और न उसका कोई अस्तित्व बचेगा। लिखना एक बड़ी...

self love will never hurt you 🙂

Image
खुद को प्यार करना क्यों है जरूरी ?  किसी ने सच ही कहा है कि यदि आप स्वयं से प्रेम नहीं करते हैं , तो आप दूसरों से प्यार नहीं कर सकते । अपने आपको प्यार करना स्वयं के विकास में निवेश करने जैसा है । आप ही हैं , जो अपने जीवन की दिशा को तय कर सकती हैं , यानी खुद ही यह तय कर सकती हैं कि आपको क्या करना है । अपनी भावनाओं , रिश्तों और बाकी व्यावहारिक जिंदगी के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से हीनभावना बढ़ सकती है । कम से कम अपनी जिंदगी की लगाम खुद के हाथ में रखने का गर्व आपके चेहरे पर दमकेगा । यह आत्मविश्वास आपको हर दिन वैलेंटाइन डे जैसा रूमानी बना देगा । एक दिन के 24 घंटे ऑफिस व घर के काम में पूरा दिन बीत गया । रात में सोते हुए भी मन में यही गुणा - भाग कि कल क्या - क्या करना है ? पर सवाल यह कि रात - दिन की इस भागदौड़ के बावजूद आप खुश क्यों नहीं हैं ? इसलिए कि ड आपकी परवाह कोई नहीं कर रहा ? बेहतर है , इससे पहले स्वयं से पूछें कि आपने खुद के लिए कितना समय निकाला ? उत्तर में शायद निराशा हो हाथ लगे , क्योंकि इस सवाल का जवाब आपके पास नहीं है । होगा भी कैसे ? आप तो हमेशा खुद को आखिर में ...

Aab wo wakt nhi Raha 🌜

Image
दुनिया का सबसे बदनसीब और बदसूरत पल जानती हो कब होता है, जब तुम्हारे रोने से तुम्हारी आँखों का काज़ल फ़ैल जाता है..और तुम्हारी मोटी मोटी इन आँखों से आँसुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है..जिन पलकों की छाँव में मैंने कई गर्मियां गुज़ारी हैं, मैंने जिन आँखों में अपनी एक दुनिया देखी है, जिसके काज़ल का काला रंग मुझे दुनियां में सबसे सुंदर औऱ सबसे गाढ़े रंग सा लगता है, उसका यूँ इस तरह फ़ैल कर फ़ीका पड़ जाना मेरी बेचैनी बढ़ा दिया करता है.. जब तुम पूरा दिन समझदारी के कई ऐसे नमूने मेरे सामने रख दिया करती हो, जिसमें तुम्हारी समझदारी देख कर मैं घमंड करने लगता हूँ, वहीं रात को एक छोटी सी बात पर तुम्हें यूँ बच्चों की तरह रोता हुआ देख मेरे कंधे कमजोर पड़ जातें हैं..मैं तुम्हें रोता हुआ देखकर ये भूल जाता हूँ कि गलती किसकी है, बस मैं तुम्हें चुप करा देने में लग जाता हूँ.. मुझे लगता है कि मैं दुनिया का सबसे हैवान आदमी हूँ जिसने तुम्हें रुलाया है, उसे जिसने मुझे ज़रूरत से कही ज़्यादा प्रेम किया है.. उस वक़्त रोते हुए कही गई तुम्हारी हर एक बात मेरे सीने को चीरती जाती है, मैं जब नाकाम होने लगता हूँ तुम्हें चुप कराने में, मैं एक...

fhir mohhabat

Image
ज़िंदगी मुहब्बत है और इस मुहब्बत की कहानी में सबसे अहम किरदार हो तुम। तुमसे बात-बेबात झगड़ा, तुमसे इक ख़ीच-खिचाई, तुम्हें तंग करना और तुमसे उलझ जाना ज़िंदगी है। तुम्हारे साथ दूर देश चले जाना, नौका-विहार करते हुए पाँव को पानी में रख देना, पंक्षियों की परवाज़ पर अपनी ख़ाहिश रख देना कि- मैं भी उड़ना चाहता हूं तुम्हारे साथ.. ज़िंदगी है। तुमको चूम लेना या तुमको अपने बदन पर ओढ़कर सो जाना ज़िंदगी है। तुम्हारे लिए दुनिया बनाना.. तुम्हारी दुनिया बन जाना.. सिर्फ़ तुम्हारी बात करना.. सिर्फ़ तुमसे ही बात करना ज़िंदगी है। तुम्हारी नादान ही अदाओं पर चुप मुस्कुराना, तुम्हें किसी 10 साल की बच्ची की तरह प्यार करना, तुम्हें परियों की कहानी सुनाना, तुम्हारा प्रेमी हो जाना, तुम्हें अपने सीने से लगाकर ये यक़ीन दिलाना कि- मैं सिर्फ़ तुम्हारा हूं.. ज़िंदगी है। ज़िंदगी साँस या धड़कन भर नहीं है.. ज़िंदगी असल में तो तुम हो। तुम ज़िंदगी में जान हो.. बाक़ी बदन हूं मैं।

🥺✨ tanhai

Image
मै, एक पेड़ के नीचे बैठा हूँ जहां थोड़ी धूप है और थोड़ी छांव भी। यहां ठंडी-ठंडी हवा बह रही है। पेड़ पर बहुत सारे पक्षी चहचहा रहे है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे वे आपस मे कुछ बात कर रहे है। दरअसल मुझे समझ मे तो नही आ रहा कि वे क्या बात कर रहे है लेकिन हां... आनन्द बहुत आ रहा है। #alon #million #yaad #2022 #photooftheday #bitturaja420 #raja420 #google #yashkeshav  #photofav #

dream

Image
मैं पैसों से गरीब होने के वजह से भारत के कई खूबसूरत जगहों पे नही जा सकता, वहां की खूबसूरती और प्राकृतिक का प्यार नही पा सका.. औरों का तो पता नही लेकिन मुझे घूमना बेहद पसंद है.. मैं चाहता हूं पहाड़ों के ऊपर चढ़ पृथ्वी को निहारना, समुंद्र किनारे बैठ सूर्य को उगते हुए देखना,।। 🌧️🌞

main lekhunga 🕊️

Image
लिखूंगा, आज लिखूंगा धर्म पर, अधर्म पर, राम पर, रावण पर, हार पर, जीत पर, शोषित पर, वंचित पर , दलित पर , बुद्ध पर, जैन पर, दर्शन पर, हिन्दू पर, मुस्लिम पर, गर्व पर , अहंकार पर, उम्मीद पर, निराशा पर, शत्रु पर, मित्र पर, गरीब पर, अमीर पर, कृष्ण पर, कंस पर, ज्ञान पर, अज्ञान पर, विज्ञान पर। आज लिखूंगा मैं दुनिया की हर विधा पर, हर बात पर, हर सोच पर। आज लिखूंगा मैं । लिखूगां उस शहर के उन उस इन्सान के बारे में जो खुद के बच्ची होते हुये भी दूसरी लड़कियों को गिद्ध की नजर से देखता है । लिखूंगा तरसती आँखों में बसती उस भूख के बारे में जिसे होटल का मालिक खाना फेंकते हुए भगा देता है। लिखूंगा उन आँखों के बारे जो किसी माँ को दूध पिलाता हुआ देखकर अश्लील हो जाती है। लिखूंगा आज उस कचरे के डिब्बे में नवजात भूर्ण को फेंकते हुए आदमी के बारे में जो अपने बच्चे की खरोच पर भाग चला जाता है। लिखूंगा आज उस आदमी की मनोस्तिथि पर जो हिरोशिमा पर बम गिराने के बाद आत्महत्या कर लेता है। लिखूंगा आज उस मजहबी कट्टर नेता पर जो अपने बच्चे के खातिर कभी चादर चढ़ाने मस्जिद जाता है तो कभी घर में महामृत्युंजय की पूजा करवाता है। लिखू...

kuch baate

Image
सुनो ना, मैं तुम्हे बताना चाहता हूँ अपनी खामोशी में छिपी पीड़ा, मैं तड़प रहा हू रेत पर पड़े मछली की तरह, उसे पानी की तलाश है और मुझे तुम्हारी प्यार की। मुझे नही पता कि तुम मुझे चाहती हो या नही, शायद तुम मुझसे नफरत भी करती हो, या फिर तुम किसी और से प्यार करती हो, लेकिन मुझे मालूम नही हो। मैं तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं अभी भी। तुम्हे नही पता होगा लेकिन इतंजार करते करते 7 साल होने को हैं, अब शायद तुम्हारे मन में ये सवाल आये की अभी क्यों मैं तुम्हे अपनी पीड़ा बताना चाहता हु? मैंने अपनी खामोशी तुम्हे बतलाने के लिए ना जाने कितने तरीके अपनाए लेकिन सब विफल हो गए जैसा कोई पहली नींद में देखें गए ख्याब हो।  मुझे खुद भी नही पता कि आखिर मुझे तुममे ऐसा क्या दिखा की मैं तुम्हारा दीवाना हो गया, शायद तुम इसे एक साजिश समझो, लेकिन तुम्हे मैं बता दूँ, मैं तुम्हे उस समय से चाह रहा हू जिस वक्त मैं जिस्म से वाकिफ भी नही था।  शरुआत करते है शुरू से-  उस समय की बात है जब मैं 7 वी में था, प्यार व्यार मुझे सब बकवास लगता था, स्कूल भी बहुत कम जाता था, इतना कम जाता था कि 6वी में ड्रेस का पैसा और छात्रवृति ...